जीवन दर्शन...
शुभकर्मों और प्रेरणाओं से ही परमात्मा प्रसन्न होते हैं
मीनावती नाम की एक रानी थी। उसका दस वर्ष का एक पुत्र था गोपीचंद। एक बार दासियां उसे चौकी पर बैठाकर सुगंधित तेल से उसकी मालिश करते हुए उसे रसिकता की कहानियां सुना रही थीं। मीनावती ने यह सब देखा और सुना तो उसे बड़ा दुख हुआ। उसकी आंखों से आंसू टपकने लगे। वह उस स्थान पर पहुंची, जहां गोपीचंद को तेल-स्नान करवाया जा रहा था। मां की आंखों में आंसू देख गोपीचंद ने पूछा-मां, आप क्यों रो रही हो? बार-बार आग्रह करने पर मां ने कहा-पुत्र तुम्हारे परदादा, दादा और पिता भी, जिन्होंने सारे भौतिक सुखों का आनंद लिया था, नहीं रहे। उनकी जो चीज शेष रह गई है, वह है एक मुट्ठी राख। कम से कम तुम्हें तो इतना समझदार होना चाहिए कि सांसारिक क्षणिक सुखों के पीछे न भागकर आत्मा के नित्य और अनंत आनंद को प्राप्त करने का प्रयत्न करो। सदा सच बोलने वाले राजा हरिश्चंद्र ने क्या देह नहीं त्यागी? क्या राजा नल, जिसने सारी पृथ्वी पर राज किया, पृथ्वी का कुछ भाग भी मरते समय अपने साथ ले जा सका? कोई भी व्यक्ति संसार की कोई वस्तु, पदार्थ या खजाना अपने साथ नहीं ले गया है। ये सब तो नाशवान और अस्थायी हैं। हमें स्थायी, नित्य और अनंत सुख की, आत्मिक आनंद की प्राप्ति के लिए प्रयत्न करने चाहिए। हमें अपने शरीर से सुकृत्य करने चाहिए। वस्तुत: शुभकर्मों और प्रेरणाओं से ही परमात्मा प्रसन्न होते हैं और कृपा करते हैं।